मुकेश अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मानी जाती है। इस टीम ने चार खिताब अपने नाम कर रखे हैं जिससे साफ पता चलता है कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का क्या रुतबा है और उनके इसी रुतबे को महिला आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस की टीम ने बरकरार रखा है क्योंकि 26 मार्च को वूमेंस आईपीएल का खिताबी मुकाबला खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली से मुकाबला करती हुई नजर आ रही थी और इस मुकाबले में अपनी टीम का समर्थन करने के लिए नीता अंबानी भी मैदान में मौजूद थी। आइए आपको बताते हैं कैसे अपनी टीम के चैंपियन बनते ही नीता अंबानी खुशी से झूम उठी और उन्होंने अपने सभी साथी खिलाड़ियों को गले लगा लिया।
नीता अंबानी खुशी से झूमती हुई आई नजर

मुकेश अंबानी की खूबसूरत पत्नी नीता अंबानी को क्रिकेट से बहुत लगाव है क्योंकि आईपीएल के दौरान नीता अंबानी अपने टीम का समर्थन करने के लिए मैदान में जरूर आती है और आपको बता दें कि सिर्फ पुरुषों के आईपीएल में ही नहीं बल्कि अब महिलाओं के आईपीएल में भी मुंबई की टीम अपना वर्चस्व बना रही है क्योंकि पहले ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम ने खिताबी मुकाबले में 7 विकेट से बाजी मार ली है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की अगुवाई भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर कर रही है जिन्होंने पिछले ही महीने वर्ल्ड कप में हार का स्वाद चखा था लेकिन अब आईपीएल का खिताब जीतते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई है। आइए आपको बताते हैं कैसे इस दौरान पूरी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी बीच मैदान पर झूमते नजर आई और नीता अंबानी ने भी उन सबको गले लगा लिया।
नीता अंबानी और हरमनप्रीत कौर की खुशियों की नहीं रही कोई सीमा

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी इन दिनों अब अपनी महिला आईपीएल टीम के जीत दर्ज करने पर बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही है। खिताबी मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को बिल्कुल भी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और एकतरफा मुकाबले में मुंबई ने 7 विकेट से इस मुकाबले को नाम किया जिसके बाद मैदान पर नीता अंबानी अपनी टीम का समर्थन करने पहुंची थी उन्होंने अपने सभी साथी खिलाड़ियों को मुबारकबाद दिया और उनकी तारीफ करती नजर आई।
इस मुकाबले के जीत दर्ज करने के बाद जहां मुंबई इंडियंस के खेमे में खुशियों की लहर थी वही दिल्ली कैपिटल्स की कोच झूलन गोस्वामी के चेहरे पर निराशा साफ देखी गई और हार मिलते ही उनके आंखों में आंसू आ गए जिसके बाद सभी साथी खिलाड़ी उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आ रहे थे और यह कह रहे थे कि हार और जीत खेल का हिस्सा होता है।