Breaking News

विराट कोहली को एशिया कप मुकाबले के ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी की आई याद, पोस्ट शेयर करके जीत लिया दिल

एशिया कप को शुरू होने में महज 2 दिनों से भी कम का समय शेष रह गया है और ऐसे में सभी खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस एशिया कप के मुकाबले में सबसे ज्यादा लोगों की निगाहें अगर किसी खिलाड़ी के ऊपर टिकी है तो वह खिलाड़ी है विराट कोहली। विराट कोहली को लेकर यह बातें सामने आ रही है कि एशिया कप के मुकाबले के बाद ही यह तय होगा कि विराट कोहली विश्व कप की टीम में शामिल होंगे कि नहीं लेकिन हाल ही में एशिया कप के मुकाबले के लिए नेट में पसीना बहा रहे विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को याद करते हुए एक ऐसी पोस्ट साझा कर दी, जिसको देखकर लोगों ने इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटाया है।

विराट कोहली को याद आए महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो सभी खिलाड़ियों को प्रिय हैं और उनकी कप्तानी में ही कई भारतीय स्टार क्रिकेटरों का कैरियर उभरा है और उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं विराट कोहली। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर एक दूसरे के सबसे शानदार दोस्तों में से एक माने जाते हैं और धोनी के रिटायरमेंट के बाद भी कोहली और उनके बीच में कोई भी दूरियां नहीं आई है और इसका नजारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर तब देखने को मिला जब विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी की याद में एक ऐसी पोस्ट साझा कर दी जिससे फैंस के दिल भी खुश हो गए। आइए आपको बताते हैं कैसे पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से ठीक 1 दिन पहले विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा कर दी।

विराट कोहली ने साझा की यह भावुक तस्वीर

विराट कोहली इस समय अपने करियर के बहुत ही खराब दौर से गुजर रहे हैं और इस समय उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत एक ऐसे मेंटर की है जो उनके ऊपर भरोसा जताते हुए उनसे प्रदर्शन करवाए। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विराट कोहली बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे थे और हाल ही में इशारों ही इशारों में विराट कोहली ने इस बात का संकेत दे दिया कि उन्हें इस समय महेंद्र सिंह धोनी के साथ की जरूरत है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें यह दोनों बल्लेबाज मैदान पर नजर आ रहे हैं और कोहली ने अपने कैप्शन में दोनों ही खिलाड़ियों के जर्सी का नंबर लिखते हुए कहा कि इन दोनों की जोड़ी कभी अलग नहीं हो सकती। फैंस भी विराट कोहली की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

About aviindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *