बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर के घर में इन दिनों खुशियों वाला माहौल छाया हुआ है। पिछले सप्ताह 20 अगस्त को सोनम कपूर ने अपने चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साझा की थी और वह खुशखबरी यह थी कि वह मां बन चुकी है और उन्होंने एक स्वस्थ बेबी बॉय को जन्म दिया है। सोनम कपूर के चाहने वालों ने जब उनके द्वारा इस खबर को सुना जब सभी लोग खुशी से झूम उठे हैं और अपनी प्रेगनेंसी के 1 सप्ताह के बाद अब सोनम कपूर वापस अपने पिता अनिल कपूर के घर आ चुकी है लेकिन घर आते ही सोनम कपूर के नन्हे मेहमान के नामकरण की तैयारियां शुरू हो चुकी है और आइए आपको बताते हैं कैसे सोनम कपूर के इस नन्हे मेहमान का नाम भी लोगों को पता चल गया है।
सोनम कपूर के नन्हे मेहमान का नाम आ गया सामने

सोशल मीडिया के इस जमाने में किसी भी बात को छुपाना अब बड़े सितारों के लिए बहुत मुश्किल होता जा रहा है। पिछले सप्ताह ही मां बनी सोनम कपूर 1 सप्ताह के बाद डॉक्टरों की रजामंदी से अब वापस अपने घर आ चुकी है जहां अब उनके घर पर नन्हे मेहमान के पूजा की तैयारियां शुरू हो रही है। गणेश चतुर्थी के मौके पर सोनम कपूर के साथ उनके घर पर आए नन्हे मेहमान की भी पूजा होगी और हाल ही में सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह अपने बेटे को एक कंबल लपेटकर निहारते नजर आ रहे हैं लेकिन आइए आपको बताते हैं कैसे इसी तस्वीर के जरिए लोगों को इस बात का अंदाजा हो गया कि सोनम कपूर अपने नन्हे मेहमान का क्या नाम रखने वाली है।
आनंद अहूजा और सोनम कपूर ने रखा अपने बेटे का यह नाम

साल 2018 में आनंद आहूजा और सोनम कपूर ने एक दूसरे के साथ शादी की थी और शादी के 4 सालों बाद यह दोनों कपल पैरंट्स बनने में कामयाब हुआ है। जैसे ही सोशल मीडिया पर सोनम कपूर ने इस बात की खुशखबरी साझा किया कि वह मां बन चुकी है तब उनके पति आनंद अहूजा बहुत भावुक हो गए थे। हाल ही में अस्पताल से घर ले जाते समय सोनम कपूर के नन्हे मेहमान के नाम का पता चल गया। दरअसल नन्हे मेहमान के पहनने के लिए जो कपड़े और कंबल रखे गए थे उस पर एक नाम लिखा हुआ था जो था अंकित। माना जा रहा है कि नन्हे मेहमान का नाम अंकित रखा जाएगा हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है इस बात का अभी तक पता नहीं चला है।