Breaking News

सोनम कपूर के बेटे की नाम की लोगों ने की तारीफ, करीना कपूर का उड़ाया मजाक

सोनम कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी अभिनेत्रियों में शुमार होती है जो अपने पल-पल की जानकारी अपने चाहने वालों को देती रहती है। जबसे उन्होंने आनंद आहूजा के साथ में शादी की थी उसके बाद तो उन्होंने फिल्मों में कम और सोशल मीडिया में ज्यादा सक्रियता दिखाई थी और इसी साल जब फरवरी में पहली बार उन्हें जब इस बात का पता चला था कि वह मां बनने वाली हैं तब सबसे पहले यह जानकारी उन्होंने अपने चाहने वालों को ही दी थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर सोनम कपूर ने अपने घर पर आए नन्हे मेहमान का नाम रखा है जिसको सुनकर सभी लोगों का दिल गदगद हो गया है। आइए बताते हैं सोनम कपूर के बेटे का नाम सुनने के बाद लोग क्यों करीना कपूर और सैफ अली खान का हर तरफ से मजाक बना रहे हैं।

सोनम कपूर का बेटे का नाम सुनने के बाद लोगों ने करीना कपूर का उड़ाया इस वजह से मजाक

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही है जिन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी और उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक है करीना कपूर। हालांकि लोगों ने करीना कपूर की शादी से ज्यादा उनके बेटे के जन्म के बाद उन्होंने जो उसका नाम रखा था उसकी वजह से उड़ाया था लेकिन पिछले कुछ सालों से सभी लोग करीना कपूर के बेटे का नाम तो जैसे भूल गए थे लेकिन हाल ही में जब खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने बेटे का नाम उजागर किया है तो आइए बताते हैं कैसे एक बार फिर से लोगों के निशाने पर करीना आ गई है क्योंकि उन्होंने अपने बेटे का नाम कुछ ऐसा रखा था जिसके कारण लोग नाराज हो गए थे।

सोनम कपूर के बेटे का नाम सुनकर लोगों ने की तारीफ, उड़ाया करीना का मजाक

सोनम कपूर ने 20 अगस्त को अपने घर पर आए नन्हे मेहमान का नाम उजागर कर दिया। सोनम कपूर ने बताया कि भीम और हनुमान की शक्ति वाले बच्चे का नाम हमने वायु रखा है। लोगों ने जैसे ही इस धार्मिक सांस्कृतिक से जुड़े नाम को देखा तब सबसे पहले लोगों ने करीना कपूर को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। आपको बता दें कि करीना कपूर ने अपने दोनों ही बच्चों का नाम हिंदू धर्म पर नहीं रखा है और इसकी वजह से लोगों ने करीना कपूर को निशाने पर ले लिया है। आपको बता दें कि करीना कपूर के दोनों बच्चों का नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है जिसके कारण अब लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं और हर तरफ लोग सोनम कपूर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

About aviindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *