Breaking News

सोनम कपूर ने साझा की अपने बेटे की पहली तस्वीर, पति के साथ नजर आई खूबसूरत अंदाज में

सोनम कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक है जो पिछले कुछ समय से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल 2018 में जब उन्होंने आनंद आहूजा के साथ शादी की थी उसके 4 साल बाद उन्हें मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है इसी वजह से पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके बारे में चर्चाएं हो रही है। पिछले ही महीने 20 अगस्त को सोनम कपूर ने एक बहुत ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद पूरे कपूर खानदान में खुशी की लहर दौड़ गई थी और हर तरफ से सोनम कपूर को लगातार बधाइयां मिल रही थी। आइए आपको बताते हैं कैसे बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद ही सोनम कपूर ने पहली बार अपने बेटे के साथ अपनी तस्वीर साझा की है जो बेहद खूबसूरत है।

सोनम कपूर के बच्चे की तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने कहा बेहद खूबसूरत

सोनम कपूर ने पिछले महीने 20 अगस्त को अस्पताल में बहुत ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था और इसके 1 सप्ताह के बाद ही वह डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट आई थी। इस बच्चे के जन्म के बाद अनिल कपूर और सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा खुशी से फूले नहीं समा रहे थे और लगातार लोगों को मिठाईयां बांट रहे थे। बच्चे के जन्म के नामकरण की रस्म भी बहुत ही धूमधाम से कपूर खानदान में इस उत्सव को मनाया गया और उसके बाद हाल ही में सोशल मीडिया पर लोगों को जिस बात का इंतजार था वह पल भी आ गया। आइए बताते हैं कैसे अपने पति आनंद आहूजा और अपने नए मेहमान के साथ सोनम कपूर ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की जिसको लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ साझा की तस्वीर, लोगों ने लूटाया जमकर प्यार

सोनम कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक है जो सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती है और हाल ही में उन्होंने अपनी तस्वीर जो सोशल मीडिया पर साझा की है उसको देखकर उनके चाहने वाले लगातार उन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं। सोनम कपूर इन तस्वीरों में बिल्कुल पारंपरिक परिधान में नजर आ रही है वहीं उनके पति आनंद आहूजा बिल्कुल उन्हीं की तरह कपड़े पहने नजर आ रहे हैं साथ में उनके गोद में उनका प्यारा बेटा है जिसको भी सोनम कपूर ने बहुत ही खूबसूरती से तैयार किया है। जिस किसी ने भी सोनम कपूर के इन प्यारी तस्वीरों को देखा है तो यह कहता नजर आया है कि आप तीनों की खूबसूरत जोड़ी को किसी की नजर नहीं लगे। सोशल मीडिया पर लोगों को सोनम कपूर की यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है।

About aviindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *