बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पिछले काफी समय से यह बातें सामने आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा सलीम खान के घर की बहू बन सकती है। सोनाक्षी सिन्हा और सलीम खान के बेटे की नज़दीकियां पिछले कुछ समय में काफी ज्यादा बढ़ चुकी है और यह माना जा रहा है कि बहुत ही जल्द सोनाक्षी सिन्हा सलीम खान के परिवार की बहू बन सकती है। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा यह बिल्कुल भी नहीं चाहते कि सोनाक्षी सलीम खान के बेटे से शादी करे लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने ऐसी जिद पकड़ ली है कि उनके पिता को भी उनके आगे झुकना पड़ा है। आइए बताते हैं सोनाक्षी सिन्हा अगर सलीम के बेटे के साथ शादी कर लेती है उनका क्या फायदा होने वाला है।
सलीम खान के बेटे से शादी करने पर सोनाक्षी को है यह फायदा

वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2012 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म दबंग से की थी। इस फिल्म में उनके साथ सलीम खान के बड़े बेटे सलमान खान थे और उसके बाद से ही सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी एक दूसरे के साथ बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। हालांकि सलमान खान की फिल्म दबंग के अलावा सोनाक्षी सिन्हा की कोई भी फिल्म पर्दे पर शानदार प्रदर्शन करने में नाकाम रही है क्योंकि सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें वह सफलता नहीं मिली जो उन्हें सलमान खान के साथ मिली। आइए आपको बताते हैं कि फिल्मों के अलावा सोनाक्षी सिन्हा का और भी क्या फायदा होने वाला है सलीम खान के बेटे के साथ शादी करके।
इस वजह से सलीम खान के बेटे के साथ शादी करना चाहती है सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा लंबे वक्त से फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आई है लेकिन अपने निजी रिश्तो की वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी है। हाल फिलहाल में सोनाक्षी सिन्हा का नाम जहीर इकबाल जो सलीम खान के मुंह बोले बेटे हैं उनके साथ जोड़ा जा रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा सब के खिलाफ जाकर जहीर इकबाल के साथ शादी कर सकती है। दरअसल अगर सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ शादी कर लेती है तब इसमें उनका बहुत फायदा होने वाला है क्योंकि उनसे शादी करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा के पास पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी क्योंकि खान परिवार बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान में से माना जाता है यही नहीं उसके बाद सोनाक्षी सिन्हा के पास फिल्मों की भी कोई कमी नहीं रहेगी और इसी वजह से सोनाक्षी सलीम खान के घर की बहू बनना चाहती है।