बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी के लिए साल 2022 बिल्कुल भी सही नहीं गुजर रहा है। इस साल उनके लिए ना तो फिल्मों में अच्छा गया है और ना ही उनके निजी रिश्तो के लिए। उनके पति राज कुंद्रा पहले ही लगातार लोगों के निशाने पर हैं और अब कुछ दिनों पहले ही शिल्पा शेट्टी के साथ भी एक हादसे में ऐसी हालत हो गई है कि उन्हें चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इसी वजह से शिल्पा शेट्टी को व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ रहा है और इसी व्हीलचेयर के सहारे हाल ही में यह खूबसूरत अभिनेत्री एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची जहां पर आइए बताते हैं लोगों ने आखिर किस वजह से उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया जिससे यह अभिनेत्री बेहद नाराज नजर आई।
व्हीलचेयर पर शिल्पा शेट्टी को देखकर लोगों ने उड़ाया मजाक

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सितारों को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कोई भी फिल्मी सितारा इस समय लोगों की आलोचनाओं से बच नहीं पा रहा है और हाल ही में व्हीलचेयर पर बैठकर जब शिल्पा शेट्टी एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची तो वहां पर भी लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। कुछ दिनों पहले ही एक हादसे के दौरान शिल्पा शेट्टी के पैरों में मोच आ गई थी जिसके कारण यह अभिनेत्री चलने में असमर्थ है और उस वजह से लगातार शिल्पा शेट्टी व्हीलचेयर का सहारा लेकर चल रही है। कुछ दिनों पहले भी व्हीलचेयर पर ही शिल्पा शेट्टी योगा करती नजर आई थी तब लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी आइए आपको बताते हैं शिल्पा शेट्टी को व्हीलचेयर पर बैठकर इवेंट में शिरकत करना भारी पड़ गया।
शिल्पा शेट्टी को व्हील चेयर पर देख लोगों ने कहा कर्मों का फल है

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के लिए साल 2022 बिल्कुल भी अच्छा नहीं जा रहा है। अपने पति की गिरफ्तारी के बाद अकेले रह रही शिल्पा शेट्टी अपने बेटे के साथ खूब समय बिता रही है। हालांकि व्हीलचेयर पर होने के बाद भी शिल्पा शेट्टी लगातार कई इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंच रही है और हाल ही में एक फैशन इवेंट पर पहुंची इस अभिनेत्री को व्हील चेयर पर बैठना भारी पड़ गया। दरअसल शिल्पा शेट्टी जब इस इवेंट में पहुंची तब उनके व्हीलचेयर पर कर्मा लिखा हुआ था और जैसे ही लोगों की नजरें शिल्पा शेट्टी के इस व्हीलचेयर पर पड़ी तब लोगों ने कहा कि शिल्पा शेट्टी को उनके कर्मों का फल मिल रहा है। शिल्पा शेट्टी को अपने लिए यह शब्द बर्दाश्त नहीं हुए और वह इस इवेंट से बहुत ही जल्दी वापस आ गई।