बॉलीवुड में बात जब सबसे खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों की आती है तब उसमें शिल्पा शेट्टी का नाम लोगों के जेहन में जरूर शुमार होता है। शिल्पा शेट्टी 40 साल से अधिक की हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी है लेकिन उसके बाद भी उनकी खूबसूरती में कोई गिरावट नहीं आई है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सलमान खान के बारे में एक ऐसे राज को खोल कर रख दिया जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। आइए आपको बताते हैं कैसे शिल्पा शेट्टी ने सलमान खान के उस राज को खोल कर रख दिया जिसमें उन्होंने बताया कि सलमान खान उनके पिता के निधन के बाद पूरी पूरी रात उनके घर पर बिताते थे।
शिल्पा शेट्टी के घर पर पूरी रात गुजारते थे सलमान

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दबंग खान के नाम से पहचाने जाने वाले सलमान खान की बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ नजदीकीया रही है और उन्हीं अभिनेत्रियों में शुमार है शिल्पा शेट्टी। एक समय में सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की नज़दीकियां बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय थी और फिल्म गर्व की शूटिंग के दौरान यह दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे यही नहीं सलमान खान का शिल्पा शेट्टी के घर पर भी कई बार आना जाना होता था और इस बात का खुलासा खुद शिल्पा शेट्टी ने कई बार किया था लेकिन हैरानी की बात यह थी कि जब शिल्पा शेट्टी के पिता का निधन हो गया था जब सलमान खान दिन के अलावा शिल्पा शेट्टी के घर पूरी रात भी गुजारने जाते थे। आइए आपको बताते हैं किस वजह से शिल्पा शेट्टी के घर पर पूरी रात गुजारते थे सलमान खान।
इस वजह से शिल्पा शेट्टी के घर पर गुजारते थे पूरी रात सलमान खान

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जो 90 के दशक में बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री में शुमार थी इसी दौरान सलमान खान से शिल्पा शेट्टी की नजदीकियां बढ़ती जा रही थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ने सलमान खान के बारे में एक पुराना राज खोला जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि सलमान खान उनसे भी ज्यादा उनके पिता के नजदीक थे और सलमान खान के साथ उनके पिता की दोस्ती बहुत ही शानदार थी। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि जब उनके पिता का निधन हुआ था तब सलमान खान अक्सर उनके घर पर रात को आते थे और उसी टेबल पर बैठते थे जहां बैठकर व उनके पिता से बातें किया करते थे और सुबह होते ही सलमान खान चुपचाप उनके घर से बाहर चले जाए करते थे।