Breaking News

महेंद्र सिंह धोनी का यह विश्व रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे रोहित शर्मा, एशिया कप में बनेंगे पहले ऐसे कप्तान

27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप मुकाबले में अभी से ही सभी खिलाड़ियों के ऊपर लोगों की नजरें टिकी है। इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा नजर अगर लोगों की किसी पर टिकी है तो वह खिलाड़ी है रोहित शर्मा। रोहित शर्मा पहली बार अपने नियमित कप्तानी में किसी बड़े प्रारूप में खेलने जा रहे हैं और ऐसे में टीम के साथ-साथ उनके ऊपर भी लोगों की नजरें टिकी होंगी कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं। आइए आपको बताते हैं रोहित शर्मा जब एशिया कप के मुकाबले में बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे तब महेंद्र सिंह धोनी के कौन से रिकॉर्ड को वह तोड़ना चाहेंगे जिसे बनाकर महेंद्र सिंह धोनी ने साबित कर दिया था कि वह कप्तानी के साथ-साथ विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है।

महेंद्र सिंह धोनी का यह रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे रोहित

भारतीय क्रिकेट टीम में हिट मैन के नाम से पहचाने जाने वाले रोहित शर्मा को जिंबाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया है ताकि जब वहां 28 अगस्त को एशिया कप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ उतरे तो बिल्कुल फिट और तरोताजा महसूस करें। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं और इस बात की उम्मीद होगी कि रोहित शर्मा वेस्टइंडीज दौरे पर बनाए गए अपने सरदार लय को बरकरार रखें और पाकिस्तान के खिलाफ भी मैदान में उतर कर अपने उसी पुराने अंदाज में नजर आए जिसके लिए मैं पहचाने जाते हैं। आइए आपको बताते हैं एशिया कप मुकाबले में जब रोहित शर्मा कप्तानी करने उतरेंगे जब महेंद्र सिंह धोनी का कौनसा विश्व रिकॉर्ड तोड़कर भारत के सफलतम कप्तानों में से एक बनना चाहेंगे।

रोहित शर्मा तोडेंगे महेंद्र सिंह धोनी का यह रिकॉर्ड

एशिया कप 27 अगस्त से शुरू होने वाला है और ऐसे में अब जैसे जैसे मुकाबले की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे प्लेयर्स के ऊपर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। रोहित शर्मा के पास खुद की कप्तानी को परखने का यह सुनहरा अवसर होगा क्योंकि पूर्णकालिक कप्तान के रूप में पहली बार बार किसी बड़े टूर्नामेंट में खेलने के लिए पहुंचेंगे। इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा बल्ले से भी महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे हम आपको बता दें कि 2008 में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में सिर्फ पांच मुकाबले में 327 रन बनाए थे और रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी द्वारा बनाए गए 327 रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे क्योंकि रोहित इस समय शानदार फॉर्म में हैं इस फॉर्म को बरकरार रखते हुए अगर वह एशिया कप में अच्छा खेलते हैं तो भारतीय टीम वर्ल्ड कप में मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है।

About aviindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *