Breaking News

प्रियंका चोपड़ा की मां ने कर दिया इस बात का खुलासा, अपनी बेटी मालती का चेहरा इस समय दिखाएगी प्रियंका

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ग्लोबल स्टार के नाम से पहचानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा 6 महीने पहले ही मां बनी है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस ने साल 2018 में एक दूसरे के साथ शादी की थी और उनकी शादी लंबे वक्त तक सुर्खियों में रही थी क्योंकि इन दोनों के बीच उम्र का अंतर काफी ज्यादा था लेकिन उसके बाद भी प्रियंका चोपड़ा ने किसी की भी परवाह नहीं की और निक जॉन्स को अपने जीवनसाथी के रूप में चुन लिया। इसी साल प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनी है लेकिन उनको मां बने तकरीबन 6 महीने हो चुके हैं लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी बेटी मालती का चेहरा नहीं दिखाया है हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया कि कब प्रियंका अपनी बेटी का चेहरा लोगों के सामने दिखाएंगी।

प्रियंका के फैंस को है लंबे वक्त से इंतजार

बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी मालती के साथ खूब समय बिता रही है। अपने जन्मदिन के कुछ दिनों बाद ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के छठे महीने का जन्मदिन मनाया था और इस मौके पर उन्होंने अपनी बहन परिणीति चोपड़ा को भी इनवाइट किया था हालांकि जब से प्रियंका चोपड़ा मां बनी है उसके बाद से वह अपनी मां मधु चोपड़ा से बस एक बार ही मिल सकी है लेकिन यह दोनों अक्सर फोन के जरिए एक दूसरे के कांटेक्ट में रहते हैं। हाल ही में मधु चोपड़ा से एक इंटरव्यू में यह पूछा गया कि आखिर प्रियंका चोपड़ा कब अपनी बेटी मालती का चेहरा लोगों के सामने लेकर आएंगी तब लंबे वक्त के बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस बात का खुलासा कर दिया कि आखिर कब प्रियंका अपनी बेटी का चेहरा लोगों के सामने लेकर आएंगी। आइए आपको बताते हैं क्या बताया प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने उनकी बेटी के बारे में।

इस मौके पर प्रियंका दिखाएंगी अपनी बेटी का चेहरा

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा के मां बनने के बाद ही लोगों को इंतजार है कि कब उनकी बेटी की झलक लोगों को देखने को मिलेगी। अपने जन्मदिन के मौके पर भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा लोगों से छुपा कर रखा था लेकिन हाल ही में उनकी मां मधु चोपड़ा ने इस बात का खुलासा कर दिया कि आखिर कब प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी का चेहरा दिखाएंगी। मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के मौके पर मालती का चेहरा लोगों को दिखा सकती है क्योंकि यह एक बड़ा मौका होगा और प्रियंका इस मौके पर अपनी बेटी का चेहरा जरूर दिखाएंगी।

About aviindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *