ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भारत छोड़कर एक बार फिर से विदेश जा चुकी है। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने भारत में आकर तकरीबन 10 दिन गुजारे और इन 10 दिनों में इस अभिनेत्री ने जमकर अपनी अदाएं दिखाई। हर कोई प्रियंका चोपड़ा का वापस भारत आता हुआ देखकर बहुत खुश था और यह कहता नजर आ रहा था कि इस अभिनेत्री को भारत में रुक जाना चाहिए क्योंकि इस अभिनेत्री को भारत में भरपूर प्यार मिलता है लेकिन सबको पता है कि प्रियंका चोपड़ा जब भारत आई थी तब इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी मालती को विदेशों में ही अपने पति के पास छोड़ दिया था और आइए आपको बताते हैं कैसे विदेश जाते ही प्रियंका चोपड़ा ने सबसे पहले अपनी बेटी के साथ तस्वीर साझा की और कुछ ऐसा लिखा जिसको देखकर सभी लोग उनके ऊपर प्यार लुटाने लगे।
प्रियंका चोपड़ा भारत छोड़कर चली गई विदेश

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले सप्ताह मंगलवार को भारत में आई थी और उनके भारत में कदम रखते ही उनके चाहने वाले खुशी से झूम उठे थे और यह सोचने लगे थे कि अब प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से भारत में अपनी अदाओं का जादू दिखाती हुई नजर आएगी। कई लोगों को लगने लगा था कि बॉलीवुड के किसी बड़े प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा जरूर अदाकारी करती नजर आएगी क्योंकि प्रियंका ने खुद कहा था कि अगर उन्हें बॉलीवुड में कोई बढ़िया किरदार मिलेगा तभी वह वापस मुंबई में कदम रखेगी लेकिन प्रियंका चोपड़ा इतनी जल्दी चली गई जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। आइए आपको बताते हैं कैसे भारत छोड़ने के बाद सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ तस्वीर साझा की और यह लिखा कि उन्होंने कैसे इन 10 दिनों में अपनी बेटी को सबसे ज्यादा मिस किया।
तस्वीरों में दिखा मां और बेटी का प्यार प्यार

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इसी साल सरोगेसी के जरिए मां बन चुकी है जहां पर उनके चाहने वालों ने इस बात के लिए उन्हें खूब बधाई संदेश दिया था। फरवरी महीने में मां बनी प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती लगभग 100 दिनों तक बीमार रही थी और वह अस्पताल में ही रही थी जिसके कारण प्रियंका चोपड़ा पल पल अपनी बेटी का ख्याल रखती नजर आती थी और प्रियंका चोपड़ा इस बात को मानती है कि वह अपनी बेटी से पल भर के लिए भी दूर नहीं रह सकती और यही वजह है कि जब वह भारत 10 दिनों के लिए आई थी तब उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को खूब याद किया और अब भारत को छोड़कर प्रियंका चोपड़ा गई है तब उन्होंने सबसे पहले अपनी बेटी के साथ तस्वीर साझा किया है और लिखा है कि मैंने सबसे ज्यादा आपको याद किया।