बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ग्लोबल स्टार के नाम से पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा जबसे हॉलीवुड की दुनिया में गई है उसके बाद से ऐसा लगता है जैसे उनका भारत आने का मन नहीं होता है। 3 साल पहले आखरी बार प्रियंका चोपड़ा भारत आई थी हालांकि तब उन्होंने अपनी बेटी को जन्म नहीं लिया था लेकिन जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी को जन्म दिया है तब से उनके चाहने वाले इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी से लोगों को मिलवायेगी क्योंकि लोगों को भी प्रियंका चोपड़ा के भारत वापस आने का बेसब्री से इंतजार है। आइए बताते हैं कैसे हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि कब वह अपनी बेटी के साथ भारत आएगी।
प्रियंका चोपड़ा ने कर दिया भारत आने का ऐलान

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भले ही पिछले 3 सालों से भारत नहीं आई हो लेकिन उसके बाद भी उनकी लोकप्रियता में थोड़ी सी भी गिरावट देखने को नहीं मिली है। इस खूबसूरत अभिनेत्री की अदाएं इतनी ज्यादा दिलकश होती है कि लोग उनकी खूबसूरती को भूलने को तैयार ही नहीं है और हाल फिलहाल में एक बार फिर से इस अभिनेत्री ने जो अपना नया बयान दिया है उसको सुनकर उनके चाहने वाले खुशी से झूम उठे हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने इशारों इशारों में इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह बहुत ही जल्द अपनी बेटी मालती के साथ लोगों से मिलने भारत आएंगी और जैसे ही प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों ने यह बात सुनी है तब सभी खुशी से झूम उठे हैं। आइए बताते हैं कब प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ भारत आने वाली है।
प्रियंका चोपड़ा इस तारीख को आएगी भारत

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों को लंबे समय से इंतजार है कि कब वह अपनी बेटी और पति के साथ भारत आकर अपने चाहने वालों को अपनी खूबसूरती का दीदार करवाएगी। हालांकि लंबे वक्त से प्रियंका चोपड़ा इस बात को टालती हुई नजर आ रही थी लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे प्रियंका ने भी मन बना लिया है कि वह अपने चाहने वालों से मिलने भारत जरूर आएगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा बातों ही बातों में इस बात का इशारा दे दिया कि आने वाले 3 महीनों के अंदर वह कभी भी भारत आ सकती हैं इस बात की पुष्टि खुद उन्होंने की है कि आने वाले 3 महीनो में कभी भी वह अपनी बेटी के साथ भारत आने का फैसला कर सकती है हालांकि उनके साथ उनके पति आएंगे कि नहीं इस बात की पुष्टि उन्होंने नहीं की है।