Breaking News

अभिषेक बच्चन की फिल्म के गाने पर नाचती दिखे प्रियंका की बेटी, सामने आ गया प्रियंका की बेटी का चेहरा

देसी गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय है। दरअसल अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों में ब्रेक लेने का फैसला कर लिया है और इसी वजह से वह अपना सारा समय इन दिनों अपनी बेटी मालती के साथ बिता रही है। साल 2022 अभी तक प्रियंका चोपड़ा के लिए बहुत ही खूबसूरत गुजर रहा है क्योंकि उनकी बेटी मालती ने इसी साल जन्म लिया है और सरोगेसी के जरिए जन्मी अपनी इस बेटी का ख्याल प्रियंका चोपड़ा खूब रख रही है। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी बेटी बहुत ही प्यारी लग रही है और साथ ही साथ एक वीडियो में वह अभिषेक बच्चन के गाने पर भी थिरकती हुई नजर आ रही है।

हिंदी गाने पर झूमती दिखी प्रियंका चोपड़ा की बेटी

इस साल की शुरुआत में ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी साझा की थी कि वह मां बनने वाली है। सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने का सहारा लिया और उनके घर पर मालती ने नन्हे मेहमान के रूप में जन्म लिया। बेटी के जन्म के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी खुशियों से भर गई है और वह भी इस बात को मानती है कि मालती ने आकर उनके जीवन को सफल कर दिया। बहुत जल्द प्रियंका अपनी बेटी मालती को लेकर भारत भी आने वाली है जिसका ऐलान उन्होंने कुछ दिन पहले ही किया था। आइए आपको बताते हैं कैसे हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी बेटी मालती अभिषेक बच्चन की फिल्म के गाने पर झूमती नजर आ रही थी।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी को पसंद है हिंदी गाने

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। भले ही अभी तक प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती का चेहरा किसी को ना दिखाया हो लेकिन उसके बाद भी लोग मालती की तस्वीरो पर खूब प्यार लुटाते रहते हैं। हाल ही में बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अभिषेक बच्चन की फिल्म दिल्ली 6 के गाने ससुराल गेंदा फूल पर गुनगुनाती नजर आ रही थी और उसी गाने पर उन्होंने मालती चोपड़ा की भी एक वीडियो साझा की जिसमें मालती चोपड़ा झूमती नजर आ रही थी और मां और बेटी के खूबसूरत वीडियो देखते-देखते सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होने लगा जिसके ऊपर लोगों ने खूब प्यार लुटाया और लोगों ने मालती को बॉलीवुड की आगामी सुपरस्टार घोषित कर दिया।

About aviindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *