प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शुमार होती है जो भले ही अभी भारत में नहीं रह रही हो लेकिन उसके बाद भी उनके चर्चे हर दूसरे दिन भारत में होते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस साल सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया है और उसके बाद से ही वह लगातार अपनी बेटी के साथ खूब समय बिताते हुए नजर आ रही हैं लेकिन आपको बता दें कि एक समय में जब प्रियंका चोपड़ा शादीशुदा भी नहीं थी तब वह बिना शादी किए ही मां बनना चाहती थी और इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार थी लेकिन आइए आपको बताते हैं कैसे उनकी मां ने प्रियंका चोपड़ा के इस ख्वाब को शांत किया था और उन्हें सही गलत के बारे में बताया था।
प्रियंका चोपड़ा मां बनने के लिए उठाने जा रही थी या कदम

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शुमार होती है जिनके निजी रिश्तो के ऊपर लोगों की नजरें हमेशा टिकी हुई रहती है। हाल ही में ऐसी ही खबर प्रियंका चोपड़ा के बारे में सामने आई है जिसमें उन्होंने बताया है कि वह निक से शादी करने के पहले ही मां बनना चाहती थी यही नहीं जिस समय प्रियंका चोपड़ा की ख्वाहिश थी कि वह मां बने तब वह महज 13 साल की थी। हर कोई इस बात को जानकर परेशान हो गया है कि प्रियंका चोपड़ा आखिर क्यों महज 13 साल की उम्र में ही मां बनने को बेकरार हो गई थी। आइए आपको बताते हैं कैसे 13 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा मां बनने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही थी जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा महज 13 साल की उम्र में बनने जा रही थी मां, फिर मां ने सिखाया था यह सबक

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे है जो शादी के पहले ही पेरेंट्स बनने का सुख प्राप्त कर चुके हैं और एक समय में प्रियंका चोपड़ा भी कुछ ऐसा ही कदम उठाने जा रही थी। दरअसल प्रियंका चोपड़ा जब महज 13 साल की थी तभी वह मां बनना चाह रही थी तब उनकी मां ने उन्हें इस बात के लिए मना कर दिया था। जब प्रियंका चोपड़ा 13 साल की थी तब वह स्कूल जाती थी और स्कूल से वापस आने के समय में उनके रास्ते में एक अनाथालय पड़ता था जिसको लेकर उन्होंने मां से कहा था कि उन्हें एक बच्चा गोद लेना है जिसकी वह परवरिश कर सके हालांकि तब मां ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवा दिया था और यह कहा था कि तुम बड़ी हो जाओ तब यह काम करना।