Breaking News

नीतू कपूर के घर आई है लक्ष्मी, बॉलीवुड के इन बड़े सितारों ने दी बधाई

साल 2022 में कपूर खानदान के घर में हर तरफ से बस खुशियों का आगमन ही रहा है। ऋषि कपूर के निधन के बाद तो ऐसा लगने लगा था जैसे कपूर खानदान के घर में हर वक्त मातम छाया रहता है लेकिन पिछले कुछ समय में कपूर खानदान की नई नवेली दुल्हन आलिया भट्ट ने इस परिवार को ऐसी खुशियां दी है जिसको देखकर सभी लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। हाल फिलहाल में एक बार फिर से आलिया भट्ट ने जब रविवार को इस बात की जानकारी साझा की है कि वह मां बन चुकी है तब कपूर खानदान में ढोल नगाड़े बजने लगे और आइए आपको बताते हैं इस मौके पर कैसे सास नीतू कपूर को बॉलीवुड के बड़े सितारों ने इस बात को लेकर बधाई दी क्योंकि उनके घर पर लक्ष्मी का आगमन हुआ है।

सास नीतू कपूर को मिल रही है हर तरफ से बधाइयां

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में शुमार होने वाली आलिया भट्ट ने रविवार को जैसे ही इस बात की जानकारी साझा किया था कि वह मां बन चुकी है तब उनकी सास नीतू कपूर बहुत ज्यादा खुश थी। ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही नीतू कपूर पूरी तरह से टूट गई थी और उन्हें ऐसा लगने लगा था कि उनके जीने का कोई सहारा ही नहीं है लेकिन आलिया भट्ट ने हाल ही में जैसे ही रविवार को अस्पताल से यह जानकारी साझा की है कि वह मां बन चुकी है सभी लोग खुशी से झूम उठे हैं। बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने नीतू कपूर को इस बात के लिए बधाई दी है और आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के किन बड़े सितारों ने कपूर खानदान को इस खुशखबरी के लिए बधाई संदेश दिया है।

नीतू कपूर को इन बड़े सितारों से मिली बधाइयां

सदाबहार अभिनेत्रियों में शुमार नीतू कपूर की जिंदगी में एक बार फिर से पोती के रूप में खुशियों का आगमन हो चुका है। बॉलीवुड के बड़े सितारे जैसे की अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे सीनियर कलाकारों ने भी नीतू कपूर को इस बात के लिए बधाई दी है कि उनके घर पर नन्हीं परी का आगमन हो चुका है। आलिया भट्ट के मां बनने के बाद से ही कपूर खानदान में उत्सव की तैयारियां की जा रही थी और अस्पताल से छुट्टी लेकर जैसे ही आलिया भट्ट वहां पर पहुंची तब तो ऐसा लगने लगा जैसे कपूर खानदान से ज्यादा खुश इस समय बॉलीवुड में कोई है भी नहीं आलिया भट्ट को देख उनकी सास नीतू कपूर खुशी से झूमती नजर आई और उनके माथे को चूमती हुई नजर आई। हर कोई इस दौरान नीतू कपूर के लिए बहुत खुश था कि उनकी जीवन में एक बार फिर से खुशियां भर आई है।

About aviindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *