आईपीएल की तर्ज पर ही महिलाओं का आईपीएल भी भारतीय बोर्ड के द्वारा शुरू करवाया जा चुका है। दरअसल 6 मार्च से ही वूमेंस आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है और बहुत शानदार तरीके से इस का सफर चला जिस का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी कर रही थी वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में थी जो भारतीय टीम की कप्तान है और बहुत शानदार तरीके से कप्तानी करती नजर आती है। आइए आपको बताते हैं 1 महीने पहले ही वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला कैसे हरमनप्रीत कौर ने आईपीएल का फाइनल जीत कर लिया जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम के ऊपर करोड़ों रुपए की बारिश हुई।
हरमनप्रीत कौर ने बनाया अपनी टीम मुंबई को चैंपियन

वूमेंस आईपीएल के पहले खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक दूसरे से सामना करती हुई नजर आ रही थी। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 131 रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने बहुत ही आसानी से 7 विकेट से इस खिताबी मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मुंबई के सलामी बल्लेबाजों के अलावा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी शानदार पारी खेलते हुए दिल्ली को इस मुकाबले में बेहद आसानी से मात दे दी। हरमनप्रीत कौर के लिए यह मुकाबला इस वजह से भी मायने रखता था क्योंकि पिछले ही महीने भारतीय टीम को वह खिताब नहीं दिला पाई थी और आइए आपको बताते हैं इस खिताबी मुकाबले के जीतते ही मुंबई इंडियंस के ऊपर कितने रुपए की धन वर्षा हुई जिसे सुनकर नीता अंबानी भी खुशी से झूम उठी।
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों पर हुई करोड़ों रुपए की बारिश

मुंबई इंडियंस ने खिताबी मुकाबले में जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया उसके बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी खुशी से झूम उठी। अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए नीता अंबानी अपने बेटे के साथ में पहुंची हुई थी और वह मुकाबले पर अपनी पैनी नजर रखती हुई नजर आ रही थी। इस खिताबी मुकाबले के जीतते ही मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के ऊपर करोड़ों रुपए की धनराशि की वर्षा हुई क्योंकि इस मुकाबले के जीतते ही मुंबई इंडियंस को छः करोड़ रुपए की बड़ी धनराशि मिलेगी जो सभी खिलाड़ियों को बराबर दी जाएगी।
हरमनप्रीत कौर इस मौके पर बहुत खुश नजर आ रही थी और हर कोई उनको लेकर यही कह रहा था कि जिस तरह से पिछले महीने हरमनप्रीत कौर की आंखों में आंसू थे उसका बदला उन्होंने आईपीएल जीत कर ले लिया है और उनके लिए सभी लोग बेहद खुश नजर आ रहे थे।