भारतीय क्रिकेट टीम में बात जब सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और कप्तान की आती है तो उसमें सभी लोग सबसे पहले धोनी का ही नाम लेते हैं। जिस तरह से धोनी ने कप्तानी संभालते ही भारत को 2007 में खिताब दिलाया था वह बेहद अतुलनीय था और उसकी बराबरी कोई और कर भी नहीं सकता है। धोनी सिर्फ यहीं पर नहीं रुके बल्कि 2007 विश्व कप के बाद उन्होंने भारत को 2011 का विश्व खिताब दिलाया जिसकी बदौलत भारत 28 साल बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट को जीतने में कामयाब हो सका। आइए आपको बताते हैं साक्षी के साथ महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात कैसे हुई थी जिसकी कहानी भी बहुत ज्यादा रोचक है।
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी मिले थे पहली बार एक दूसरे से होटल में

विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत दिखाने के बाद धोनी को अपने लिए ऐसे जीवनसाथी की तलाश थी जो उनकी भावनाओं की कद्र कर सके क्योंकि उनके बायोपिक में भी यह दिखाया गया है कि वह प्रियंका झा नाम की एक लड़की को बेइंतेहा प्यार करते थे लेकिन कार दुर्घटना की वजह से वह चल बसी थी जिसके बाद से ही धोनी अकेले पड़ गए थे लेकिन धोनी की पहली मुलाकात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही श्रृंखला के दौरान हुई थी जहां पर होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर साक्षी नजर आ रही थी और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पहचानने से इंकार कर दिया था और यहीं पर साक्षी की सादगी महेंद्र सिंह धोनी को पसंद आ गई थी। आइए आपको बताते हैं साक्षी को पहली नजर में देखने के बाद ही कैसे धोनी ने अपना दिल दे दिया था और उनसे शादी का प्रस्ताव भी रखा था।
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक दूसरे का साथ दे रहे हैं पिछले 17 सालों से

भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जब कभी भी उनकी पत्नी के साथ में देखा जाता है तब सभी लोग यही कहते नजर आते हैं कि इस खिलाड़ी की जोड़ी उनकी पत्नी साक्षी के साथ बहुत खूबसूरत नजर आती है और हर कोई यही कहता है कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हुए प्रतीत होते हैं। कहीं ना कहीं लोगों का यह कहना बिल्कुल सही भी है क्योंकि जिस खूबसूरत अंदाज में यह दोनों एक दूसरे का समर्थन पिछले 15 सालों से करते नजर आए हैं वह वाकई में काबिले तारीफ है और इसी वजह से हर कोई अब धोनी और साक्षी की जोड़ी की जमकर तारीफ करता है और यह कह रहा है कि धोनी और साक्षी से खूबसूरत जोड़ी क्रिकेट में किसी और की नहीं है।