महेंद्र सिंह धोनी के बारे में जब से लोगों को इस बात की जानकारी प्राप्त हुई है यह खिलाड़ी साल 2023 में चेन्नई के लिए अपना आखिरी आईपीएल खेल सकते हैं तब सभी लोग अब इस बात के लिए बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के लिए मैदान में कब उतरेंगे। धोनी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान माने जाते हैं और आपको बता दें की धोनी इन दिनों ना सिर्फ क्रिकेट के लिए लोगों के बीच चर्चा में है बल्कि अपने निजी जीवन की वजह से भी महेंद्र सिंह धोनी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। आइए आपको बताते हैं हाल ही में धोनी कि कैसे उनकी बेटी के साथ तस्वीरें सामने आई है जिसमें उन्हें देखकर लोग यह कहने लगे हैं कि धोनी अपनी बेटी को हद से ज्यादा प्यार करते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी के साथ बिताते हैं खूब सारा समय

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी अब संन्यास के बाद अपने घर परिवार के साथ सबसे ज्यादा समय बिताते नजर आते हैं। अपनी पत्नी साक्षी के साथ धोनी हमेशा तस्वीर साझा करते रहते हैं लेकिन आपको बता दें कि अपनी पत्नी से कहीं ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा को प्यार करते हैं जिसके साथ वह हमेशा खेलते कूदते नजर आते हैं और जीवा भी अपने पिता का साथ पाकर खुशी से झूम उठती है क्योंकि इन दोनों पिता और बेटी की जोड़ी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती है। आइए आपको बताते हैं हाल ही में धोनी और जीवा की वह कौन सी तस्वीर सामने आई है जिसमें इन दोनों को देखकर लोग यह कह रहे हैं कि दोनो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी करते हैं अपनी लाडली को बहुत ज्यादा प्यार

महेंद्र सिंह धोनी की हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है जिसमें यह दिग्गज खिलाड़ी अपनी बेटी जीवा को गोद में लिए नजर आ रहा है। दरअसल धोनी जब मैदान में खेलने पहुंचते हैं तब इस दौरान उनकी बेटी जीवा भी उनका समर्थन करने के लिए मैदान में पहुंचती है जहां पर धोनी क्रिकेट मुकाबले के बाद अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आते हैं। कई मौकों पर धोनी इस बात को बता चुके हैं कि उन्हें अपनी बेटी से बहुत ज्यादा प्यार है और उसके बिना वह पल भर भी नहीं रहते और कहीं ना कहीं तस्वीरों से इस बात के साथ सच्चाई पता चल जाती है की जीवा की अहमियत धोनी की जिंदगी में क्या है क्योंकि वाकई में धोनी पल भर के लिए भी अपनी बेटी को खुद से जुदा नहीं करते।