Breaking News

महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे आज अपने करियर का आखिरी मुकाबला, विराट कोहली के साथ आएंगे मैदान पर नजर

महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट में एक ऐसा नाम है जिनके बारे में हर किसी का यही कहना होता है कि इस खिलाड़ी से शानदार भारत में कोई और प्लेयर नहीं आया है और कहीं ना कहीं उनके द्वारा बनाए गए इतिहास को देखकर तो ऐसा ही लगता है क्योंकि उनकी कप्तानी में ही भारत ने 3 बड़े आईसीसी के खिताब अपने नाम किए हैं और जब से धोनी के बारे में यह जानकारी प्राप्त हुई है कि आई पी एल 2023 उनके करियर का आखिरी साल होने जा रहा है तब हर कोई इस खिलाड़ी के ऊपर अपनी निगाहें बनाकर रख रहा है। बेंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली एक दूसरे से मुकाबला करेंगे जिसके बारे में यह बात कही जा रही है यह दोनों आखिरी बार एक दूसरे के साथ मैदान में नजर आएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली आज एक दूसरे से भिड़ते आएंगे नजर

भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली आज आईपीएल में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। यह बात तो सभी जानते हैं कि यह दोनों एक दूसरे के कितने शानदार दोस्त हैं और बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब यह मुकाबला होगा तब यह आखिरी मौका होगा जब धोनी और विराट कोहली एक दूसरे के साथ होंगे क्योंकि धोनी के बारे में यह बात कही जा रही है कि साल 2023 का आईपीएल उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है और चेन्नई की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक ही मुकाबला खेलेगी। इस मुकाबले को महेंद्र सिंह धोनी अपनी तरफ से इसे पूरी तरह से यादगार बनाना चाहेंगे क्योंकि बेंगलुरु का मैदान और उनके गेंदबाज महेंद्र सिंह धोनी को बहुत ज्यादा रास आते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को रास आती है बेंगलुरु की बोलिंग

धोनी और विराट कोहली को क्रिकेट मैदान पर देखने का सपना आज एक बार फिर से आईपीएल में पूरा होने वाला है जब यह दोनों खिलाड़ी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक दूसरे के साथ उतरेंगे। हर किसी को इस पल का बेसब्री से इंतजार है लेकिन साथ में लोगों को इस बात का भी अंदाजा हो चुका है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह दोनों आखिरी बार अपनी मुलाकात करेंगे क्योंकि धोनी और विराट कोहली की जोड़ी इस मुकाबले के बाद शायद ही कभी और आईपीएल में नजर आएगी क्योंकि धोनी इस साल के बाद अब आईपीएल में कभी नहीं खेलते नजर आएंगे और इसी कारण से हर किसी की निगाह इस मुकाबले के ऊपर बनी हुई है और लोगों को लंबे वक्त से इस बात का इंतजार था की आखिर कब यह दिग्गज खिलाड़ी एक दूसरे के साथ मैदान पर नजर आएंगे।

About aviindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *