Breaking News

महेंद्र सिंह धोनी के बाद यह खिलाड़ी बन सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान, यह दिग्गज खिलाड़ी है दौर में शामिल

महेंद्र सिंह धोनी ने जब से इस बात का ऐलान किया है कि साल 2023 का आईपीएल उनके जीवन का आखरी आईपीएल होने जा रहा है उसके बाद से ही हर किसी की नजर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के ऊपर बनी हुई है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हर किसी को यह उम्मीद है कि धोनी अपने आखिरी आईपीएल को यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे क्योंकि इस साल धोनी की टीम कागजों पर बेहद मजबूत नजर आ रही है और सभी खिलाड़ी धोनी को आखिरी आईपीएल का खिताब जरूर दिलाना चाहेंगे। आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी के जाने के बाद आने वाले सालों में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान कौन संभाल सकता है जिसके लिए कई दिग्गज खिलाड़ी दावेदार की लिस्ट में शामिल है।

बेन स्टोक्स

इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बनने की होड़ में सबसे आगे शामिल है। इसी साल चेन्नई ने सबसे ज्यादा धनराशि खर्च करने के बाद बेन स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल किया है और जिस तरह का बेन स्टोक्स का अनुभव है उसकी बदौलत ही यह बात कही जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

रविंद्र जडेजा

विश्व के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले रविंद्र जडेजा भी धोनी के बाद कप्तानी बनने की होड़ में सबसे आगे शामिल है। पिछले साल भी जडेजा ने कुछ मौकों पर कप्तानी तो की थी लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार नहीं रहा था लेकिन धोनी के जाने के बाद चेन्नई में वह अनुभवी खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाएंगे जिसके कारण ही यह बात कही जा रही है कि जरूर धोनी के बाद रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपी जा सकती है क्योंकि उनका अनुभव बहुत ही शानदार है और उन्होंने धोनी से काफी कुछ सीखा है।

ऋतुराज गायकवाड

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड भी युवा कप्तान के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली पसंद हो सकते हैं। दरअसल ऋतुराज गायकवाड एक बहुत ही शानदार बल्लेबाज है और साथ में वह बहुत परिपक्वता के साथ धोनी की बातों को सुनते नजर आते हैं जिसकी वजह से ही यह बात कही जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी के जाने के बाद जरूर ऋतुराज गायकवाड भी कप्तानी संभाल सकते हैं क्योंकि तमिलनाडु की तरफ से जब भी ऋतुराज गायकवाड खेलते हैं तब उसमें कप्तान की भूमिका में वही नजर आते हैं जिसके कारण उन्हें कप्तानी का अच्छा-खासा अनुभव प्राप्त है।

About aviindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *