Breaking News

मलाइका अरोड़ा के 49 वें जन्मदिन के मौके पर सितारों ने बांधा समां, मलाइका को खलने लगे अर्जुन की कमी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आइटम गर्ल के नाम से पहचान बनाने वाली मलाइका अरोड़ा बीते दिनों 49 साल की हो गई। मलाइका अरोरा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल होती है जो भले ही फिल्मों में काम नहीं कर रही हो लेकिन उसके बाद भी सुर्खियों में आना उनकी फितरत है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब मलाइका अरोड़ा की चर्चाएं सोशल मीडिया पर ना हुई हो क्योंकि अक्सर वह अपनी खूबसूरत अदाओं की वजह से सुर्खियां बटोर लेती है और उनके जन्मदिन पर उनकी खूबसूरती की तारीफ ना हो ऐसा हो नहीं सकता। आइए आपको बताते हैं कैसे मलाइका अरोड़ा के 49 वे जन्मदिन पर बॉलिवुड के कई बड़े नामी-गिरामी सितारों ने शिरकत किया जहा सबके बीच मलाइका अरोड़ा कुछ अलग ही खूबसूरत लग रही थी।

मलाइका अरोड़ा की जन्मदिन पार्टी हुई बेहद ग्रैंड, पार्टी में पहुंचे यह सितारे

मलाइका अरोड़ा बीते 49 सालों की हो गई और इस मौके पर उन्होंने अपने घर में जमकर दावत उड़ाई और मलाइका अरोड़ा की जन्मदिन पार्टी में करिश्मा कपूर और करीना कपूर जैसी खूबसूरत अभिनेत्रियां भी पहुंची लेकिन उन सबके बीच में भी मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती का कोई तोड़ नहीं था। हालांकि मलाइका अरोड़ा की जन्मदिन पार्टी में अर्जुन कपूर का ना होना सबको बेहद खल रहा था क्योंकि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जब एक साथ होते हैं तब उसकी बात ही अलग होती है और खुद मलाइका के चेहरे पर भी इस बात की उदासी साफ देखी गई कि वह अपना जन्मदिन अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के बिना मना रही हैं। आइए बताते हैं कैसे धूमधाम से मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पार्टी का समापन हुआ जिसमें सभी सितारे झूमते नजर आए।

मलाइका की पार्टी में जमकर हुई मस्ती, करिश्मा से लेकर करीना ने लगाए ठुमके

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री की आइटम गर्ल का जन्मदिन हो और उस जन्मदिन पार्टी में ठुमके ना लगे ऐसा हो नहीं सकता। बीते दिन ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन के मौके पर जहां बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने पहुंचकर मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन की बधाइयां दी। इस मौके पर सभी सितारे मलाइका की खूब तारीफ कर रहे थे हालांकि मलाइका के चेहरे पर साफ अर्जुन कपूर की कमी देखी जा सकती थी लेकिन उसके बाद जब धीरे-धीरे सितारे पहुंचने लगे तब इस पार्टी में चार चांद लग गए और सभी सितारों ने जमकर मजाक मस्ती की और देर रात तक मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन की पार्टी में ठुमके लगाए और सोशल मीडिया पर भी मलाइका अरोड़ा के चाहने वाले लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नजर आए और सब का शुक्रिया अदा मलाइका अरोड़ा ने तहे दिल से किया।

About aviindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *