महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि विदेशों में भी इस खिलाड़ी का खूब मान सम्मान किया जाता है। धोनी भले ही अब अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलते हुए नजर नहीं आते हो लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी को लोग खूब मान सम्मान देते हैं। धोनी क्रिकेट की दुनिया से दूर अपनी पत्नी और बेटी के साथ खूब समय बिताते नजर आते हैं लेकिन आपको बता दें कि अपनी साधारण जिंदगी जीने के अलावा धोनी को रफ्तार का भी बहुत शौक है क्योंकि उनके घर पर ऐसी गाड़ियों का कलेक्शन है जिसको देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएगी। आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी के पास कौन-कौन सी महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है जिसको देखकर हर किसी की आंखें बिल्कुल खुली रह गई है।
धोनी के पास है यह महंगी गाड़ियां

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी रफ्तार के सौदागर कहे जाते हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी के घर में ही एक गैराज बना हुआ है और यह बात कही जाती है कि उस घर के अंदर तकरीबन 100 ऐसी गाड़ियां हैं जो अपने आप में रफ्तार के मामले में बेमिसाल है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी में हाल ही में टोयोटा लैंड क्रूजर अपने लिए मंगवाया है और उसके पहले 2022 में धोनी ने थार खरीदा था। धोनी अपनी नई गाड़ियों के शौक को हमेशा पूरा करते नजर आते हैं और इसके अलावा उनके पास दो घोड़े भी है जिस पर वह घुड़सवारी करना पसंद करते हैं। आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी के पास और ऐसी कौन सी चीजों का कलेक्शन है जिसको देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी जीते हैं बेहद साधारण जिंदगी

भारत को अपनी कप्तानी में दो विश्वकप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रहना पसंद करते हैं। मैदान पर भी धोनी जब नजर आते थे तब वह बहुत शांत स्वभाव के माने जाते थे और असल जिंदगी में भी धोनी के साथ बिल्कुल ऐसा ही है। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी अब जब क्रिकेट में नहीं खेल रहे हैं तब वह अपने फॉर्म हाउस पर अपने परिवार के साथ खूब समय बिताते हैं और आपको बता दें कि फार्महाउस पर धोनी खुद खेती-बाड़ी भी करते हैं और फल सब्जियां उगाते हैं जिसके बाद बचे हुए समय में वह अपनी बेटी और पत्नी के साथ समय बिताते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की यह खास बात जिस किसी ने भी देखा है तो वह सभी लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और यह कह रहे हैं कि यह इंसान बिल्कुल जमीन से जुड़ा हुआ है और कहीं ना कहीं लोगों की यह बात बिल्कुल सच है।