बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कई बार फिल्मों में यह बात देखी जाती है कि 2 बड़े सितारों की जोड़ियां लोगों को खूब पसंद आती है। कुछ ऐसे ही बड़े सितारों की जोड़ियों में नाम शुमार था माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का। माधुरी दीक्षित जो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल की एक समय में उनकी नजदीकियां अनिल कपूर के साथ बहुत ज्यादा बढ़ने लगी थी और ऐसा लगने लगा था जैसे यह दोनों एक दूसरे के साथ में शादी भी कर सकते हैं। हालांकि कभी भी इन दोनों ने अपने रिश्ते को सबके सामने आकर कबूल नहीं किया लेकिन आइए आपको बताते हैं कैसे एक बड़ी समारोह में जब पत्रकारों ने माधुरी दीक्षित पूछा था कि आप अनिल कपूर से शादी क्यों नहीं कर लेते तब उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए सबको आश्चर्य में डाल दिया था।
माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर को लेकर दिया था यह बयान

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा बयान दे दिया जिसको सुनने के बाद सभी लोग इस बात को जान गए हैं कि आखिर क्यों उन्होंने अनिल कपूर के साथ में शादी नहीं की। दरअसल एक समय में जब माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर लोगों को खूब पसंद आने लगे थे तब लोगों का मानना था कि माधुरी दीक्षित को अनिल कपूर के साथ में शादी कर लेनी चाहिए क्योंकि इन दोनों की जोड़ी एक दूसरे के साथ में बेहद खूबसूरत नजर आती है। दोनों के संबंधों की खबर भी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होने लगी थी लेकिन आइए आपको बताते हैं माधुरी ने कैसे पत्रकारों के सामने अनिल कपूर की एक ऐसी कमी बताई थी जिसके कारण वह उनसे शादी नहीं चाहती थी।
अनिल कपूर की इस कमजोरी के कारण माधुरी ने नहीं की थी शादी

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक मानी जाती थी। हर वक्त माधुरी दीक्षित से जब यह सवाल किया जाता था कि वह अनिल कपूर से शादी क्यों नहीं कर लेती तब इस सवाल का वह साफ इनकार कर दिया करती थी और इसका जवाब नहीं देती थी लेकिन खुद एक समारोह में फिर से वही सवाल किया गया कि उन्होंने अपने जीवन साथी के रूप में अनिल कपूर को क्यों नहीं चुना है तब माधुरी दीक्षित ने खुद इस समारोह में बताया कि दरअसल अनिल कपूर को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है और वह नहीं चाहती कि उनका जीवन साथी कोई ऐसा शख्स बने जो हर छोटी-मोटी बात पर उनके ऊपर गुस्सा करते रहे इसी वजह से वह अनिल कपूर को अपना जीवनसाथी बनाने के बारे में कभी नहीं सोच सकती।