LPG New Rate List Update: महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और ऐसे में लोग काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से लोग भी काफी परेशान हो गए हैं। इस समय गैस सिलेंडर की कीमत 1100 के पार पहुंच गई है और सब्सिडी शून्य हो गई है। अगर आप भी भारतीय नागरिक हैं और गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर जानना बेहद जरूरी है।
आपको बता दें कि नया नियम मोदी सरकार ने एक साथ 12 राज्यों में लागू किया है। इसमें गैस सिलेंडर की नई रेट लिस्ट दिखाई गई है और इसके लिए नई सब्सिडी योजना लागू करने पर भी विचार चल रहा है। अब आपको गैस सिलेंडर सिर्फ ₹587 में मिल सकता है।
एक जून से नया नियम लागू हो सकता है
हालांकि अभी तक इस अपडेट की कोई पक्की खबर नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह नया नियम 1 जून से लागू होना है। सरकार इस नए गैस सिलेंडर की रेट लिस्ट के ऊपर अतिरिक्त सब्सिडी देने की तैयारी कर रही है। अब आपको 1100 में नहीं बल्कि 587 में गैस सिलेंडर मिलने की उम्मीद है।
गैस सिलेंडर के लिए नई सब्सिडी योजना पहले 12 राज्यों में लागू होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम संशोधन होना बाकी है। इस नए नियम को एक जून से लागू करने की प्लानिंग चल रही है।
दूसरी ओर, कुछ राज्य सरकारें भी बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की योजना बना रही हैं। और सामान्य लोगों को गैस सिलेंडर 1100 में नहीं बल्कि 587 में बुकिंग के बाद मिलने जा रहा है। राजधानी दिल्ली में इस समय व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत ₹1856 है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा।