Breaking News

जानवी कपूर ने अब बैट थाम कर दिखाई अपनी अदाएं, लोगों ने कहा पहले अपना वजन कम कर लो

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय में जानवी कपूर ने अपनी अदाओं से जितनी सुर्खियां बटोरी है उतनी सुर्खियां बॉलीवुड के किसी अभिनेत्री ने नहीं बटोरी है। जानवी की हर अदा और उनके द्वारा किए जाने वाले हरकतों के ऊपर उनके चाहने वाले पैनी निगाह रखते हैं और हाल ही में यह खूबसूरत अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म के लिए खूब पसीना बहा रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन इस बार जब लोगों ने जानवी कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी है तब उनकी तारीफ करने के बजाय लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कैसे जानवी कपूर को बल्लेबाजी करता देख लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की है और उन्हें वजन घटाने की सलाह दी है।

जानवी कपूर का इस वजह से लोगों ने उड़ाया मजाक

जानवी कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार होती है हर हाल फिलहाल में एक बार फिर से लोगों के दिलों को चुराते हुए नजर आ रही है। ऐसा कई बार देखा गया है कि जब जानवी कपूर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं तब लोग उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं लेकिन हाल ही में इस खूबसूरत अभिनेत्री को लोग वजन घटाने की सलाह दे रहे हैं। आपको बता दें कि जानवी कपूर की इस साल एक ही फिल्म रिलीज हुई है और लोगों को खूब पसंद आई है लेकिन इसी बीच जानवी कपूर अपनी आगामी फिल्म की प्रैक्टिस कर रही है जिसमें वह एक महिला क्रिकेटर की भूमिका निभा रही है लेकिन आइए बताते हैं कैसे जानवी जब प्रैक्टिस कर रही थी तब क्यों लोगों ने उन्हें यह कह दिया कि उन्हें प्रैक्टिस करने से पहले आपको अपने वजन पर ध्यान देना चाहिए।

जानवी कपूर ने थाम लिया बल्ला, लोगों ने कहा पहले वजन कम कर लो

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार जानवी कपूर की एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें यह अभिनेत्री अभ्यास शिविर में बल्ला थाम कर कुछ बेहतरीन शॉट लगाती हुई नजर आ रही है। जानवी कपूर की वीडियो देखकर उनके चाहने वाले लगातार उनकी तस्वीरो और वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं लेकिन साथ ही साथ कुछ लोगों को जानवी कपूर की यह अदा बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है और लोगों ने उनका जमकर मजाक बनाया है। बहुत कम ऐसे मौकों पर देखा जाता है जब जानवी कपूर की खूबसूरती का मजाक बनाया जाता है और इस वीडियो को देखकर भी लोगों ने कुछ ऐसा ही कहा और यह कहने लगे कि जानवी कपूर को क्रिकेट खेलने से पहले अपने वजन पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है।

About aviindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *