बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में उस समय भूचाल आ गया था जब लोगों को यह बात पता चली थी कि दीपिका पादुकोण को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें कि पिछले 1.5 महीनों में यह दूसरी बार है जब दीपिका पादुकोण को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और हर कोई इस बात को लेकर बेहद परेशान नजर आ रहा था कि आखिर दीपिका पादुकोण को ऐसा क्या हो गया जिसकी वजह से इस अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। हाल ही में डॉक्टरों ने भी दीपिका पादुकोण को लेकर एक गंभीर बीमारी का राज खोल दिया था जिसके बाद से ही उनके फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि आखिर दीपिका पादुकोण की हालत अब कैसी है। आइए आपको बताते हैं हाल ही में रणवीर सिंह ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि अब दीपिका की हालत कैसी है।
दीपिका पादुकोण को लेकर पति रणवीर सिंह ने किया खुलासा, अब ऐसी हालत है दीपिका की

सोशल मीडिया पर प्रार्थना हो का दौर तब शुरू हो गया था जब लोगों को यह बात पता चली थी कि दीपिका पादुकोण अस्पताल में भर्ती हो चुकी है। हर कोई इस बात से परेशान हो गया था कि आखिर उनकी पसंदीदा अभिनेत्री में से एक दीपिका को ऐसा क्या हो गया जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। दीपिका पादुकोण की अस्पताल से कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी जिसमें यह अभिनेत्री बेड पर लेटी हुई नजर आ रही थी और उसको देखकर उनके चाहने वाले की हालत खराब होने लगी थी लेकिन आइए आपको बताते हैं कैसे हाल ही में रणवीर सिंह ने कुछ ऐसी खबर साझा की है जिससे उनके चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान वापस आ सकती है।
रणवीर ने दीपिका को लेकर बताइ यह बात

रणवीर सिंह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे सितारे हैं जो अपने पल-पल की जानकारी अपने चाहने वालों को देते रहते हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की सेहत को लेकर भी एक बड़ा खुलासा कर दिया है। हर कोई यह बात जानने को उत्सुक था कि आखिर अस्पताल में भर्ती हुई दीपिका पादुकोण की हालत अब कैसी है और उन्हें कहीं से भी इस बात का पता नहीं चल पा रहा था लेकिन रणवीर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि दीपिका पादुकोण की हालत अब स्थिर है और अब पहले से बहुत बेहतर महसूस कर रही है। जिस किसी ने भी रणवीर सिंह के इस बयान को सुना तो वह सांत्वना भरी सांस लेता नजर आया और दीपिका पादुकोण के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करते भी नजर आया।