- Chanakya Niti: शादी के कुछ समय बाद कई बार पुरुष दूसरी महिलाओं को पसंद करने लगता है। वह उनकी ओर आकर्षित होने लगता है, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की सोचने लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका कारण क्या है।
आपको बता दें कि चाणक्य नीति में धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, परिवार, रिश्ते, मर्यादा, समाज, रिश्ते, देश और दुनिया से जुड़े सिद्धांतों के बारे में बताया गया है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने पति-पत्नी के संबंधों पर भी सिद्धांत दिए हैं।
वैसे तो यह बात तो सभी जानते हैं कि स्त्री और पुरुष एक दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं और यह भी सामान्य बात है। गलती तब होती है जब आकर्षण तारीफ से बढ़कर गलत रिश्ते में बदल जाता है। ऐसा होने पर शादीशुदा जिंदगी भी बर्बाद हो सकती है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को हमेशा गलत माना गया है। आइए यहां जानते हैं उन कारणों के बारे में जो एक पति को दूसरी महिला की वजह से अपनी पत्नी से दूर रखते हैं।
कम उम्र में शादी करने के कारण
कम उम्र में शादी करना पति-पत्नी के रिश्ते के लिए गलत होता है। कम उम्र में ही व्यक्ति अपने करियर को लेकर गंभीर हो जाता है। इस उम्र में समझ भी कम होती है। इस उम्र में करियर को लेकर इतनी चिंता रहती है कि और किसी चीज पर ध्यान ही नहीं जाता। समय के साथ जब जीवन में ठहराव आता है और करियर सुचारू रहता है तब मनुष्य अपनी इच्छाओं पर ध्यान देता है। ऐसे में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खतरा बढ़ने लगता है।
शारीरिक संतुष्टि की कमी
पति-पत्नी के रिश्ते में शारीरिक संतुष्टि की भी अहम भूमिका होती है। इसकी कमी से दोनों के बीच आकर्षण कम होने लगता है। ऐसे में भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की तरफ कदम बढ़ने लगते हैं।
रिश्ते में विश्वास
कुछ लोग पत्नी होते हुए भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को सही मानते हैं। ऐसे में पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास बहुत अहम भूमिका निभाता है। भरोसा होगा तो दोनों एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहेंगे।
जीवनसाथी से मोह
शादीशुदा जिंदगी में कई बार ऐसा देखा जाता है कि पार्टनर का मन खिन्न रहने लगता है। ऐसे में लोग दूसरी महिलाओं या पुरुषों को ज्यादा पसंद करने लगते हैं। यहां पति या पत्नी दोनों को एक-दूसरे का ख्याल रखने पर ध्यान देना चाहिए। ताकि प्यार हमेशा बना रहे।
बच्चों के बाद रिश्ते बदल सकते हैं
माता-पिता बनने तक वैवाहिक जीवन में प्रेम की प्रगाढ़ता बनी रहती है। देखा गया है कि बच्चे के जन्म के बाद पुरुष अपनी पत्नियों से दूर होने लगते हैं। इसके पीछे कारण बताया गया है कि पत्नी अपने बच्चे की जगह पति को कम महत्व देने लगती है।