बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में साल 2022 में अगर किसी जोड़ी ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है तो वह जोड़ी रही है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की। इन दोनों कपल ने सोशल मीडिया से लेकर पूरे बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी है और उसकी वजह है कि इन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब अच्छी लगती है। इसी साल अप्रैल महीने में एक दूसरे के साथ शादी करने वाले इन कपल ने शादी के दूसरे ही महीने के बाद इस बात का ऐलान कर दिया था कि यह लोग पेरेंट्स बनने वाले हैं। आलिया भट्ट की इस खुशखबरी के बाद हाल ही में कपूर खानदान के घर में गोद भराई की रस्म रखी गई थी जहां पर आइए बताते हैं कैसे रणबीर कपूर आलिया भट्ट पर कुछ ज्यादा ही प्यार लुटाते नजर आ रहे थे।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आए बेहद खूबसूरत, गोद भराई की रस्म में दिखा दोनों का प्यार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड में एक ऐसे कपल के रूप में उभर कर सामने आए हैं जिनकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। हाल ही में कपूर खानदान के घर में आलिया भट्ट के लिए बेबी शावर का प्रोग्राम रखा गया था जहां पर इन दोनों कपल की खूबसूरती देखकर लोग इनकी खूब तारीफ करते नजर आए। इस गोद भराई की रस्म में लेकिन सबसे अलग बात जो देखने को मिली वह यह थी कि इस दौरान रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट का कुछ खास ख्याल रखते नजर आ रहे थे। आइए आपको बताते हैं कैसे रणबीर कपूर का एक अलग ही अवतार इस गोद भराई की रस्म में देखने को मिला जिसके कारण लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे थे।
ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए बेहद खूबसूरत रणबीर और आलिया, लोगों ने की दोनों की तारीफ

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल में शुमार किए जाने लगे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट के लिए कपूर खानदान में बेबी शावर प्रोग्राम रखा गया था जहां इन दोनों कपल की खूबसूरती लोगों को खूब पसंद आ रही थी और इस दौरान रणबीर कपूर बार-बार आलिया भट्ट को चूमते नजर आ रहे थे जो कहीं ना कहीं दर्शा रहा था कि रणबीर कपूर को अपनी पत्नी के ऊपर बहुत ज्यादा प्यार नजर आ रहा था। बहुत कम मौके पर देखा जाता है कि रणबीर कपूर पब्लिकली आलिया भट्ट से प्यार का इजहार करते हैं लेकिन हाल ही में हुई गोद भराई की रस्म में उन्होंने अपनी पत्नी आलिया भट्ट के ऊपर जमकर प्यार लुटाया।